देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत चमन विहार स्थित आशियाना होम्स में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अब तक 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को वशीकरण विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य, शास्त्री और तांत्रिक बताकर लोगों की पारिवारिक और अन्य समस्याएं दूर करने का झांसा देते थे। इसके लिए वे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन प्रसारित करते थे। विज्ञापनों में अपनी पहचान छिपाकर संपर्क के लिए मोबाइल नंबर देते थे और फिर तंत्र विद्या व विशेष अनुष्ठानों के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते थे।
किराये के मकान में रहकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर की रात पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति चमन विहार में किराये पर रहकर वशीकरण के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आशियाना होम्स में छापा मारकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाने का आरोप
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अपने और अन्य व्यक्तियों के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। पुलिस के मुताबिक, दिलनवाज और मोहम्मद भूरा नाम के व्यक्तियों के नाम पर भी फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए गए। इन दस्तावेजों में किराये के मकान का पता दर्ज कर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाना था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग नामों के आठ आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, तीन बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, भरे हुए चेक, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के निजी और कथित फर्जी बैंक खातों में हुए लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही ठगी के संभावित पीड़ितों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
मुजफ्फरनगर और शामली के रहने वाले हैं आरोपी
कोतवाली पटेलनगर प्रभारी नरेश राठौर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी ग्राम चित्तौड़, थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर और सलमान निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले करीब डेढ़ महीने से पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार में किराये पर रह रहे थे।
दोनों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 753/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और ठगी की रकम, अन्य संभावित पीड़ितों तथा इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Post Views: 3
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…