गढ़वाल को दो बड़ी सौगात: 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून ट्रेन, लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों को मिली अनुमति – myuttarakhandnews.com

पौड़ी: गढ़वाल क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने क्षेत्रवासियों को एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण सौगातों की जानकारी दी है। इनमें 18 जुलाई से रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर अधिकांश वाहनों के संचालन की अनुमति शामिल है। सांसद ने कहा कि इन फैसलों से गढ़वाल में पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी।
सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता रामनगर और देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए 18 जुलाई से नई ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। प्रारंभिक चरण में यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसके संचालन को सप्ताह में चार या पांच दिन तक बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध रामनगर उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को देहरादून आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं देशभर से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु भी राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सांसद ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व को दिया।
इसके अलावा सांसद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) ने लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को दूर कर दिया है। इसके बाद इस मार्ग पर अधिकांश आवश्यक वाहनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
अब इस मार्ग पर सवारी वाहन, सरकारी बसें, जीएमओयू (GMOU) की बसें, स्कूल बसें, किसानों के ट्रैक्टर तथा भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों के संचालन की अनुमति मिल गई है। इस निर्णय से हजारों स्थानीय लोगों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हाल ही में धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के बाद यह दोनों फैसले गढ़वाल के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और जनसुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

3 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

4 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

4 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

5 hours ago