uttarakhand news : काठगोदाम क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश से आए दो सगे भाइयों ने जंगल में सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इनमें से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा निवासी शिवेश मिश्रा पुत्र मनोज कुमार और उसका छोटा भाई बृजेश मिश्रा काठगोदाम में भदयूनी को जाने वाले मार्ग पर जंगल में बेहोश पड़े थे। मौके से गुजर रहे शीतलाघाट फिल्टर प्लांट के ऑपरेटर ने इसकी सूचना काठगोदाम चौकी पुलिस को दी।
जहर खाने के पीछे मानी जा रही यह वजह
पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव चल रहा था। दरअसल दोनों के माता- पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके चलते दोनों काफी परेशान रहने लगे। अब इसी वजह को दोनों के जहर खाने के पीछे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की गहन जांच भी शुरू कर दी है।
सिमरन बिंजोला
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…
बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…