नैनीताल के जंगल में मध्यप्रदेश के दो भाई बेहोशी की हालत में मिले, बड़े ने तोड़ा दम, छोटे की हालत नाजुक – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड के काठगोदाम में मध्यप्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने जंगल में जाकर सुसाइड करने की कोशिश की. जहरीला पदार्थ खाने की वजह से बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल जहरीला पदार्थ खाने की वजह सामने नहीं आई है.
बेहोशी की हालत में मिले दोनों भाईकाठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो लोग बेहोशी की हालत में मिले. वहां काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बड़े भाई शिवेश मिश्रा को मृत घोषिथ कर दिया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद छोटे भाई को हल्द्वानी रेफर कर दिया.
रीवा के रहने वाले हैं दोनोंथाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा निवासी दोनों युवक सगे भाई थे. बड़े भाई शिवेश मिश्रा की मौत हो गई है, जबकि छोटे भाई बृजेश मिश्रा (20) की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज चल रहा है.
परिजनों को दी जानकारीपुलिस के अनुसार, परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है. प्रथम दृष्टि में पारिवारिक कलह का मामला बताया जा रहा है. परिवार वाले मध्यप्रदेश से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के लोगों के आने के बाद ही जानकारी सामने आ पाएगी. फिलहाल घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

42 minutes ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

53 minutes ago

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…

1 hour ago

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…

2 hours ago