Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मिले दो कोरोना मरीज, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप – Uttarakhand

Two corona patients found in Uttarakhand, panic in health departmentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से पैर पसार रहा है. भारत के कई राज्यों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग को सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है.उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि देश में 22 मई तक कोरोना संक्रमण के कुल 277 मामले सामने आ चुके हैं. ये मामले तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल में देखे गए हैं. उत्तराखंड में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि उत्तराखंड में कोई ऐसा एक्टिव कैसे नहीं आया है, लेकिन भारत सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराई जा रही है. साथ ही प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में सैंपलिंग को बढ़ाया जाए.अगर कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाए. ताकि, कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा सके. साथ ही ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन बेड को एक्टिव रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए दो लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग पर जोर दे रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

15 minutes ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

1 hour ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

2 hours ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

3 hours ago