एक ही छत के नीचे डिजाइनर उत्पाद फामा की दो दिवसीय प्रदर्शनी की शुरूआत – my uttarakhand news

उत्तराखंडव्यापार

Share0

Advertisement

देहरादून, होटल हयात में दो दिवसीय लाइफस्टाइल फामा प्रदर्शनी की शुरूआत हुई। प्रदर्शनी में भारत के अलग-अलग राज्यों के डिजाइनर उत्पादों के स्टॉल्स लगाए गए। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कंचन गुनसोला प्रदेश सदस्य भाजपा महिला मोर्चा, संगठन मंत्री भारत विकास परिषद (द्रोण शाखा) ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए उत्पाद बहुत ही अद्धितीय है। एक ही छत के नीचे भारत के अलग-अलग राज्यों के उत्पाद दूनवासियों को मिल सकेंगे। फामा एक्सीबीशन के संचालक हैरी बांगा व मिनी बांगा ने बताया कि प्रदर्शनी दून में बीते साल भी लगाई थी। जिसकी सफलता के बाद इस वर्ष भी इसे पुनः दून में लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में पीपी ज्वैलर्स, थ्रेड स्टोरीज, हाउस ऑफ किरनाज, सिमर तुली दिल्ली, ब्लश पिंक मुंबई, त्रीनेत्र बाइ पूजा के उत्पाद प्राप्त हो सकते हैं। मल्लिका, मधु मारवाह, रचना जैन, यांकिता कपूर, डॉली समेत फामा की टीम मौजूद रही।

Share0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks