त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून रूद्रपुर (उधमसिंह नगर)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनेक जनप्रतिनिधि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।
पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और पंचायतीराज सचिव हरिचन्द्र सेमवाल, पंचायतीराज निदेशक श्रीमती निधि यादव के दिशा निर्देश में जनपद के नगर गांधी पार्क में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को पंचायतीराज विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डी०पी० देवराड़ी द्वारा मॉडल जी०पी०डी०पी० के निर्माण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यशाला में अल्मोड़ा से आये ग्राम प्रधान राजेश कुमार, नैनीताल से आये दिनेश जोशी, जसपुर से ब्रह्मानंनद, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन कुमार कोरंगा एवं जनपद बागेश्वर से आयी श्रीमती रूकमणी दानू ने प्रशिक्षण के पुनरावलोकन के उद्देश्य से अपने-अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। जबकि स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश गंगवार, द्वारा पंचायतों में लागू ई-ग्राम स्वराज एवं अन्य पोर्टलों के प्रबन्धन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।
पंचायतीराज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम आज कुमाऊँ मण्डल से आये त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्थित पंचायत लर्निंग सेंटर एवं काठगोदाम स्थित प्लास्टिक रिसाईक्लिंग प्लांट का भी अध्ययन और भ्रमण करवाया गया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

3 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

3 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

4 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

5 hours ago