Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, ट्रक व ट्रोले की टक्कर के बाद आग लगने से दो की मौत – Uttarakhand

Tragic accident in Rishikesh, Uttarakhand, two died in fire after collision between truck and trolleyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Rishikesh accident news: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास हुआ। जिसमें एक ट्रक व ट्रोले की टक्कर के बाद आग लग गई। दर्दनाक हादसे में दो चालकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।घायल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे आज सुबह का बताया जा रहा है। ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी, जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई। बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 30 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 2 बजे एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक में आग लग गई है ट्रक में एक व्यक्ति फंसा है। सूचना प्राप्त होते हीएसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पाया गया कि 2 वाहन ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी, जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई।वहीं, बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया। फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया तथा SDRF टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

16 minutes ago

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

4 hours ago