झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब, दो मददगार गिरफ्त में – myuttarakhandnews.com

देहरादून: सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अब खुलासे के करीब पहुंच गई है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों के दो मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शूटरों के मददगार गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी के बेटे ने हरिद्वार में गाड़ी बुक करने के लिए यूपीआई से भुगतान किया था, जबकि दूसरे आरोपी ने शूटरों को वाहन और टिकट सहित अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई थी।
पुलिस विक्रम के भाई और पत्नी से भी पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसियों ने कई अहम कड़ियां जोड़ ली हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
मॉल में दिनदहाड़े मारी गईं गोलियां
13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने बेहद करीब से सिर में कई गोलियां मारी थीं। घटना के वक्त तीन बदमाश बाइक से पहुंचे थे। दो हमलावर सीढ़ियों के पास घात लगाकर खड़े थे, जबकि तीसरा साथी बाइक लेकर कुछ दूरी पर इंतजार कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल भागे और फिर काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
आपराधिक इतिहास और कारोबार
विक्रम शर्मा पर झारखंड में हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। काशीपुर में उसका स्टोन क्रशर कारोबार था और वह प्रॉपर्टी के क्षेत्र में भी सक्रिय था। मूल रूप से सिंहभूमि, जमशेदपुर (झारखंड) निवासी विक्रम वर्तमान में देहरादून के अमन विहार में रह रहा था।
झारखंड कनेक्शन और गैंगवार एंगल
मामले की जांच के सिलसिले में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने झारखंड जाकर दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि विक्रम को अखिलेश का गुरु माना जाता था। दोनों का झारखंड के अपराध जगत में बड़ा नाम रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आपसी रंजिश और गैंगवार की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा। विक्रम पर पूर्व में कई हाईप्रोफाइल हत्याओं के आरोप लग चुके हैं। पुलिस सभी संभावित एंगल—परिवारिक विवाद, गैंगवार और आपराधिक रंजिश—को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस का बयान
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और लोकेशन डेटा समेत विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद

राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…

2 hours ago

गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…

3 hours ago

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…

4 hours ago

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…

4 hours ago