पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन से बाहर छिटक जाने के कारण बच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे एक पिकअप वाहन लास्पा गांव से मुनस्यारी की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन रड़गाड़ी के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना स्थल बेहद खतरनाक और खड़ी चट्टानों वाला क्षेत्र बताया जा रहा है।
चट्टानों से टकराकर गोरी नदी किनारे पहुंचा वाहन
खाई में गिरने के बाद पिकअप वाहन कई चट्टानों से टकराता हुआ सीधे गोरी नदी के किनारे जा पहुंचा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे।
चालक की बची जान, दो युवकों की मौत
हादसे के दौरान चालक जगत मेहता निवासी तेजम वाहन से बाहर छिटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं वाहन में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनेंद्र राम (30) निवासी धारचूला और प्रकाश (28), मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। दोनों के शव खाई में चट्टानों के बीच फंसे मिले।
8 घंटे चला रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना वाले क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण सूचना मिलने में देरी हुई। शाम करीब 5:15 बजे सबसे पहले ITBP को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद तहसील प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।
घटनास्थल पर ITBP, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। खड़ी चट्टानों, गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। SDRF की टीम ने उप निरीक्षक सुनील चंद के नेतृत्व में तथा पुलिस टीम ने एसआई नीरज चौहान के नेतृत्व में अभियान चलाया।
लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया और एम्बुलेंस के माध्यम से मुनस्यारी भेजा गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
एसआई नीरज चौहान ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम मुनस्यारी में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
Post Views: 3
Post navigation
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…
उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Him Jyoti School (HJS), Sahastradhara Road, hosted the…
????????????? my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Doon Library & Research Centre, Dehradun, organised…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 29 Oct: Dr. Deepti Semwal, a guest faculty member…
चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी…