केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 23 जून तक अस्थिर मौसम की चेतावनी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भूस्खलन ने पैदल मार्ग को हिला कर रख दिया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तत्परता से मोर्चा संभाला और घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए रवाना किया।
उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के निकट अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण पांच पालकी मजदूर इसकी चपेट में आकर खाई में गिर पड़े। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दोनों मृतक जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से थे और यात्रा मार्ग पर डंडी-कंडी का संचालन कर रहे थे।
मृतकों की पहचान:

नितिन कुमार (18 वर्ष), पुत्र रावेल सिंह, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर

चंद्रशेखर, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर

घायल मजदूर:

संदीप कुमार, पुत्र दया कृष्णा, ग्राम गली, जिला डोडा, जम्मू

आकाश चितरीय, पुत्र दामोदर दास, भावनगर, गुजरात

नितिन मन्हास, पुत्र मनजीत, जिला डोडा, जम्मू

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना भूस्खलन के कारण हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
मौसम की चेतावनी बनी बड़ी वजह:बीते दिनों से राज्य में प्री-मानसून वर्षा सक्रिय है। मौसम विभाग ने 19 जून को कई जिलों में तेज बारिश और गर्जना की संभावना पहले ही जताई थी। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति 23 जून तक बनी रह सकती है, जिससे यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

43 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

48 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

49 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

1 hour ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

1 hour ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

2 hours ago