उत्तराखंड में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में शुक्रवार को खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक के शव को सुरक्षित नीचे पहुंचाया।
 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) देहरादून से मिली सूचना के अनुसार तुंगनाथ क्षेत्र में भ्रमण पर गया एक समूह आंधी, तूफान और बारिश के बीच फंस गया था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से समूह के कुछ सदस्य इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के निर्देशन में SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
प्रारंभिक राहत कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक को अन्य एजेंसियों की सहायता से उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया। वहीं दो अन्य युवक सुरक्षित पाए गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 19 वर्षीय अभिनव वाजपेई पुत्र संजीत कुमार, निवासी लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई।
रात्रि के समय लगातार खराब मौसम, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबे कठिन पैदल मार्ग के बावजूद SDRF टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए चोपता से चंद्रशिला तक रेस्क्यू अभियान संचालित किया। टीम रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कठिन रास्तों से नीचे चोपता पहुंचाया।
इसके बाद SDRF ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago