Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

विभागीय कार्यों में लापरवाही करने वाले चार विवेचकों पर बड़ी कार्यवाही, दो निलंबित ,दो लाईन हाजिर। – myuttarakhandnews.com

जनपद नैनीताल :-03 सितंबर 2025 को नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के सभी विवेचकों की मीटिंग ली ,जिसमे लापरवाह अधिकारियों से जम कर सवाल जबाब किये गये व विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई ।जिसमे 1 उपनिरीक्षक और 1 एएसआई को निलंबित किया गया, जबकि 2 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया।SI हरजीत सिंह राणा निलंबितASI सत्यपाल सिंह – निलंबितSI मोहम्मद युनुस – लाइन हाजिरSI तारा सिंह राणा – लाइन हाजिर
एसएसपी नैनीताल ने सख्त सख्त हिदायत दी कि यदि विभागीय कार्यो में लापरवाही बरती गयी तो कड़ी कार्यवाही होग। खासतौर से गुमशुदगी की विवेचनाओं में गंभीरता बरतने के आदेश दिये गये है ।तथा केस डायरी व दस्तावेज समय से पूर्ण करने के , मा. न्यायालयों में समय से उपस्थित होने के भी आदेश भी अधिकारी कर्मचारियों को दिये गये है ।
इस दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, नितिन लोहनी, सुमित पांडे सहित नैनीताल जिले के सभी विवेचक अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 2

Post navigation

Exit mobile version