Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के हर जिले में विकसित होंगे दो टूरिज्म विलेज, होम-स्टे और एडवेंचर टूरिज्म पर फोकस – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के हर जिले में दो पर्यटन ग्राम अब मॉडल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किए जाएंगे। ग्रामीण पर्यटन के विकास को गुरुवार को पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में हुई टास्क फोर्स की बैठक में सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह निर्देश दिए। उन्होंने जल्द से जल्द पर्यटन ग्रामों का चयन करने के निर्देश दिए।
सचिव पर्यटन ने कहा कि हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स बनाई जाए। इसमें ग्रामीण विकास, आयुष, उद्यान, कृषि, सगन्ध पौधा केन्द्र, पंचायती राज प्रशिक्षण एवं सेवायोजन समेत अन्य विभागों को भी शामिल किया जाए। गर्ब्याल ने कहा कि जिलों में दो पर्यटन ग्रामों का चयन कर ढांचागत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग को भेजे जाएं। चयनित गांवों में अधिक से अधिक होम-स्टे निर्माण के साथ गांवों की प्रकृति अनुरूप वैलनेस, हर्बल, एग्री, हैरिटेज, कम्युनिटी बेस्ड एवं एडवेंचर टूरिज्म को केन्द्र में रखकर काम होगा। बैठक में अपर सचिव झरना कमठान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, अपर निदेशक पूनम चंद आदि मौजूद रहे।
इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकसपर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने माट (कसार देवी) अल्मोड़ा, मदकोट (पिथौरागढ़), प्योड़ा (नैनीताल), लाखामंडल (देहरादून) को वैलनेस टूरिज्म के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि लीति (बागेश्वर) को कम्युनिटी बेस्ड, एडवेंचर और एग्री बेस्ड टूरिज्म के तहत आगे बढ़ाया जाए। घेस(चमोली), जखोल (उत्तरकाशी), सौड़ (टिहरी) और सारी (रुद्रप्रयाग) गांवों को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ा जाए।
नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां तेजी से पूरी करेंसचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरुवार को नंदा देवी राजजात तैयारियों की समीक्षा की। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड में हुई बैठक में गर्ब्याल ने यात्रा मार्ग में आधारभूत सुविधाओं, जल, शौचालय, ठहराव स्थलों, आवागमन और संचार व्यवस्थाओं के काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर स्थित सभी प्रमुख विराम स्थलों, विशेषकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में, चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ और सुचारु रूप से उपलब्ध कराया जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

59 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

2 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

2 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

4 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

6 hours ago