सम्मोहित कर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार, उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस की कार्रवाई – Haryana

Two smart fraudsters who used to hypnotize people and cheat them have been arrested, action by Uttarakhand and Haryana policeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Udham Singh Nagar News: सम्मोहित कर देश के विभिन्न हिस्सों में ठगी को अंजाम देने वाले दो शातिर ठगों को उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडानाला गूलरभोज में छापेमारी की. इस दौरान संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई. टीम ने दो अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई में बांधा डालने वाले छः लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.सम्मोहित कर ठगी करने वाले दो ठग सैफ अली और शहजाद की तलाश में हरियाणा पुलिस उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पहुंची थी. जिस पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर हरियाणा और उधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडानाला गूलरभोज में छापेमारी की.पुलिस ने आरोपियों के पास बाइक्स की बरामदपुलिस ने ठण्डानाला गूलरभोज थाना गदरपुर निवासी सैफ अली उर्फ सैफू खान उर्फ सैफुद्दीन पुत्र मौहमुद्दीन उर्फ मो बिन अली और शहजाद मोहम्मद पुत्र खुशी मोहम्मद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने ठगों पास एक बाइक यूके 06 एएफ 9325, यूके 06 बीजे 7732 और तीन अन्य बाइको को बरामद किया. इन बाइको के स्वामियों के स्वामियों को पकड़कर पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जबाब नहीं मिला.देश के अलग-अलग राज्यों की सम्मोहित कर की ठगीउधम सिंह नगर जनपद के एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस और उधम सिंह का जनपद की गदरपुर पुलिस ने ठंडानाला में संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. पुलिस कार्रवाई में देश के विभिन्न राज्यों में सम्मोहन कर जनता से ठगी करने वाले आरोपी शहजाद मोहम्मद और सैफ अली को गिरफ्तार किया गया है.शहजाद मोहम्मद और सैफ अली समेत अन्य शातिर ठगों ने देश के विभिन्न प्रदेशों में ठगीं की घटना को अंजाम देकर ठंडानाला आकर खानाबदोश की जिंदगी गुजार रहें हैं, जब भी दूसरे राज्य की पुलिस या स्थानीय पुलिस इनकी गिरफ्तारी के पहुंचती है तो महिलाएं और इनके परिजनों आगे आकर विरोध करने लगते हैं.पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने वाले भी गिरफ्तारहरियाणा पुलिस और गदरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में बाधा डालने की गई. इस पर टीम ने मूल रूप से असीलपुर के रहने वाले अख्तर अली, लियाकत अली, मेरठ के रहने वाले खुशी मोहम्मद, आसिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.एक ही गांव के 45 लोगों पर दर्ज हैं अपराधिक केसएसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गदरपुर थाना क्षेत्र ठंडानाला गांव में खानाबदोशी का जीवन गुजारने वाले परिवार के 45 लोगों पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपराधिक घटनाओं में लिप्त होने के मुकदमे दर्ज हैं. ये सभी सम्मोहित कर महिलाओं, बच्चों और बुर्जुगों को निशाना बनाकर आभूषण और पैसे लूट लेते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

4 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

5 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

6 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

6 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

6 hours ago