हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बालिका को अलग-अलग दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। कोतवाली से महज 200 मीटर दूर से हुए इस घटनाक्रम में पुलिस को पीड़िता को बरामद करने में करीब 12 घंटे लग गए।
बुधवार सुबह कोतवाली पहुंची थी मां
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। महिला का कहना था कि मंगलवार रात बड़ी बहन से लड़ाई के बाद उनकी 12 साल की बेटी नाराज होकर घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बालिका दो अलग-अलग युवकों के साथ दिखाई दी। इनकी पहचान कुसुमखेड़ा निवासी विक्रम सिंह उम्र 29 वर्ष और त्रिलोकपुर गौलापार निवासी सौरभ बिष्ट उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।
पीड़िता ने खुद दी लोकेशन, तब जाकर मिली सफलता
पुलिस तलाश में जुटी थी कि बृहस्पतिवार दोपहर पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शक्तिफार्म पहुंची और वहां से बालिका को बरामद कर लिया। साथ ही दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में विक्रम सिंह ने बताया कि उसने बालिका को बर्फ वाली गली से अपनी गाड़ी में बैठाया और अपने स्टूडियो ले गया। वहां उसने रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसे फिर बर्फ वाली गली में छोड़ दिया।
इसके बाद बालिका डीके पार्क पहुंची जहां उसकी मुलाकात सौरभ बिष्ट से हुई। सौरभ उसे सितारगंज के शक्ति फार्म ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
दोनों पर बढ़ाई गईं धाराएं, वाहन सीज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 115(2), 352 और पोक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विक्रम सिंह द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर सीज कर दिया गया है।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यशैल
इस पूरे मामले में सवाल उठ रहे हैं कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुरुआती घंटों में तेजी क्यों नहीं दिखाई। अगर पीड़िता खुद फोन कर लोकेशन नहीं बताती तो पुलिस कब तक उसे बरामद कर पाती। एसएसपी कई बार पुलिस कर्मियों को गुमशुदा बच्चों की तलाश में लापरवाही को लेकर फटकार लगा चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विक्रम सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष
2. सौरभ बिष्ट पुत्र उमेद सिंह बिष्ट, निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…