UBSE Result 2026: 98% से ज्यादा अंकों के साथ चमके टॉपर्स, प्रदेश को मिले नए मेधावी चेहरे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम घोषित किए।
हाईस्कूल में अक्षिता ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।
इस वर्ष कुल 2,15,262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 1,12,276 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुईं, जबकि 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।
परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in⁠� पर देख सकते हैं।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम से संबंधित जानकारी, स्क्रूटनी और अन्य प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी (6396178537), शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी (7055513072) और प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत (7830403040) से संपर्क किया जा सकता है।
साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के परिणाम भी जारी किए गए हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

1 hour ago

गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता, विपक्ष से सदन की…

2 hours ago

सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्त…

3 hours ago

Gov inaugurates Literature, Culture and Arts Festival–2026 at ‘Lekhak Gaon’

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…

5 hours ago