उत्तराखंड में दिखने लगा UCC का असर, 4 नाबालिग लड़कियों की शादी रोकी

उत्तराखंड में दिखने लगा UCC का असर, 4 नाबालिग लड़कियों की शादी रोकी
उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू की गई समान नागरिक संहिता का असर दिखना शुरू हो गया है। यूसीसी में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल तय की गई है। ऐसे में राज्य बाल विकास
उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू की गई समान नागरिक संहिता का असर दिखना शुरू हो गया है। यूसीसी में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल तय की गई है। ऐसे में राज्य बाल विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिग लड़कियों की शादी रोक दी।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की जखोली तहसील के उछोला गांव में चार नाबालिग लड़कियों की शादी रोक दी गई। बाल विकास विभाग के अनुसार, 15 से 17 साल की चारों लड़कियों की शादी अगले महीने होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल तय की गई है।
बाल विकास विभाग को चाइल्ड हेल्पलाइन पर नाबालिग लड़कियों की होने वाली शादी की शिकायत मिली। बाल विकास विभाग की एक टीम उस गांव में पहुंची जहां लड़कियों के परिवार रहते थे। टीम ने लड़कियों के परिवार वालों को यूसीसी के बारे में बताते हुए विवाह रोकने के लिए परामर्श दिया।
रुद्रप्रयाग के बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने कहा, ”हमें सूचना मिली कि क्षेत्र के उछौला गांव के तीन परिवारों की नाबालिग लड़कियों की शादी अगले महीने होनी है। हमारी टीम उछोला गांव पहुंची जहां तीनों परिवारों के परिजनों की काउंसलिंग की गई।
उन्हें यूसीसी की जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। इसके बाद परिवार के सदस्य उनके वयस्क होने तक उनकी शादी नहीं करने पर सहमत हुए।”
टीम का नेतृत्व कर रही बाल विकास विभाग की जिला समन्वयक दीपिका ने बताया कि पिछले कुछ समय से जखोली विकासखंड में नाबालिग लड़कियों की शादी के मामले सामने आ रहे हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग को कुछ दिन पहले एक शिकायत मिली थी। इसमें जखोली ब्लॉक के घांघासू बांगर क्षेत्र के बक्सीर, डांगी, खोड़, भुनालगांव, उछोला और मथियागांव में परिवार के सदस्यों द्वारा नाबालिग लड़कियों की शादी करने की जानकारी मिली थी।
इस संवेदनशील मुद्दे पर जिला प्रशासन और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के स्कूल से संपर्क किया और बताए गए गांवों के स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों का ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि इसके आधार पर हमारी टीम शुक्रवार को उछोला गांव पहुंची। वहां 15 से 17 साल की चार नाबालिग लड़कियों की शादी अगले महीने होने वाली थी, जिसे रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि 15 और 17 साल की उम्र की दो लड़कियों की शादी एक ही परिवार में होनी थी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

11 minutes ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

33 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

54 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

1 hour ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

1 hour ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

2 hours ago