Udham Singh Nagar : गुलरभोज-लालकुंआ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ हाथी | HNN 24×7

uttarakhand news :  गुलरभोज-लालकुंआ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए हाथी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद से वह तड़प रहा है और जंगल विभाग के अधिकारियों के साथ मथुरा से आई विशेष पशु चिकित्सक टीम लगातार उसका उपचार कर रही है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन देर रात रेल ट्रैक पार करते समय हाथी ट्रेन से टकरा गया था, जिससे उसके पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया, लेकिन हाथी की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं है। हाथी के उपचार के लिए वन विभाग ने मथुरा से विशेषज्ञ टीम बुलाई, जो सेडेशन और दवा के जरिए उसे राहत देने की कोशिश में जुटी है। टीम के अनुसार, चोटें गहरी हैं और उपचार में समय लग सकता है।

आवागमन वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील
 
स्थानीय ग्रामीणों ने भी हाथी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, वन विभाग ने रेलवे अधिकारियों से इस इलाके में ट्रेनों की गति सीमित रखने और वन्यजीवों के आवागमन वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। इस बीच रेलवे के अधिकारियों द्वारा इस पूरे हादसे का जिम्मेदार बेजुबान हाथी को ठहराया गया है। उनका कहना है कि हाथी अचानक से ट्रेन के सामने आ गया, जिसके चलते यह हादसा हो गया। इस पर अब पशु प्रेमियों द्वारा रेलवे से इसका जवाब देने को कहा गया है। पशु प्रेमियों का कहना है कि हाथी को देखते हुए ब्रेक क्यों नहीं मारा गया। तो इस पर भी रेलवे ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि लालकुआं तक वन क्षेत्रों में पटरी के दोनों ओर जगह-जगह चेतावनी और सावधानी के बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित रखें। इसी के लिहाजा गति को नियंत्रित ही किया गया था। इस पूरे मामले रेलवे किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं है।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago