उधम सिंह नगर : प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट के साथ पिता पुत्र को किया गिरफ्तार। – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना :
रुद्रपुर उधम सिंह नगर : 
कुमाऊं  (Special Operations Task Force ) और औषधि विभाग की टीम ने जनपद उधम सिंह नगर स्थित सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर और घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल/टैबलेट बरामद किए गए हैं, प्रतिबंधित दवा रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, बाजपुर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल/टैबलेट के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, दरअसल टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में प्रतिबंधित कैप्सूल/टैबलेट बेचे जा रहे हैं, जिसपर बाजपुर कोतवाली पुलिस और औषधि विभाग की टीम और SOTF कुमाऊं टीम ने सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर और एक घर में छापेमारी की, छापेमारी के दौरान टीम ने 26,296 प्रतिबंधित कैप्सूल/टैबलेट बरामद किए गए, टीम ने मौके से कासिम अली (उम्र 60 वर्ष) और उसके पुत्र मो. उवेश (उम्र 25 वर्ष) को अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाईयां रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, प्रतिबंधित दवाओं में मुख्य रूप से 23,896 प्रतिबंधित कैप्सूल (जैसे SPAS PROXYMIN PLUS, PROXIMO SPAS, PATMOL-SPAS) और 2,400 प्रतिबंधित ALPRAZOLAM टैबलेट शामिल हैं, मामले में कोतवाली बाजपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है

 

Sapna Rani

Recent Posts

नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद

राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…

2 hours ago

गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…

3 hours ago

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…

4 hours ago

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…

5 hours ago