Categories: hindiUttarakhand

UK BOARD RESULT 2024 : CM धामी ने 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों से फोन पर की बात – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड में 30 अप्रैल को बोर्ड 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों का ही रिजल्ट एक साथ घोषित किया है। इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.14 प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा, जो बीते साल के परीक्षा परिणाम से काफी बेहतर है।वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले बच्चों से फोन पर बात की और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए भी आर्शीवाद दिया। साथ ही शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी इन बच्चों को टॉप करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट में टॉप 25 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे समय पर जारी किए गए हैं। परीक्षाफल भी अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है। सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल की तरह इस साल भी मेरिट में शामिल 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए। साथ ही बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलेगा। इसके लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी।वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि 10वीं में दो और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही जिन छात्र-छात्राओं को लगता है कि बोर्ड की परीक्षा में उनके कम अंक आए हैं, उन्हें भी अंक सुधार के लिए मौका मिलेगा। इसके अलावा, सीएम धामी उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

19 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

25 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago