UKSSSC सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तारीख बदली,जानिए नई तारीख – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक अध्यापक (एलटी) विशेष शिक्षा भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने इसकी नई तिथि जारी कर दी है।
आयोग के प्रभारी अनुसचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सहायक अध्यापक एलटी विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन 12 सितंबर 2024 को जारी किया गया था। पहले यह परीक्षा 18 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा
नई तिथि के अनुसार यह परीक्षा प्रदेशभर में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में कराई जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 जनवरी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 128 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा में शामिल हों।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

1 hour ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago