Latest posts by Sapna Rani (see all)UKSSSC Bharti 2024: उत्तराखंड में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड की धामी सरकार सहायक अध्यापक के लिए भर्ती को हरी झंडी दिखा दी है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से सहायक अध्यापक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.इतने पदों पर होगी भर्तीउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में 27 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. यूकेएसएसएससी ने जनजातीय कल्याण विभाग के तहत सहायक अध्यापक के 27 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 पद और सहायक अध्यापक एलटी कंप्यूटर के लिए 12 पद शामिल हैं. आयोग ने इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के अनुसार पदों का ब्योरा तो दिया है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण हाईकोर्ट में दायर याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा.कब से कर सकेंगे आवेदनइच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 नवंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर को रहेगी. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए. भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा. वहीं, एससी और एसटी ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा.क्या होनी चाहिए योग्यता?सहायक शिक्षक के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दो साल का प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में डिप्लोमा, डीएलएड, बीटीसी अथवा 12वीं और चार साल की बीएलएड डिग्री होना चाहिए. केंद्र सरकार द्वारा आयोजित असिस्टेंट टीचर प्राइमरी के लिए यूटीईटी 01 या सीटीईटी 01 परीक्षा पास होना जरूरी है.एलटी पदों के लिए योग्यतावहीं, सहायक टीचर एलटी के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या BCA डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LT डिप्लोमा या विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री या कंप्यूटर साइंस में बीई, बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है. केंद्र सरकार द्वारा आयोजित असिस्टेंट टीचर एलटी के लिए यूटीईटी 01 या सीटीईटी 01 परीक्षा पास होना जरूरी है.
देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…
देहरादून , ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…
देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…
उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…