देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 78/उ0अ0से0च0आ0/2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी और 06 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को 08 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर होगी भर्तीकनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) – 230 पदकनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय) – 29 पदआशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) – 128 पदआशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालय) – 11 पद
इस प्रकार कुल 398 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वेतनमानकनिष्ठ सहायक पदों के लिए वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-03) निर्धारित किया गया है।आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) के लिए ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-05) वेतन मिलेगा।आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालय) के लिए ₹44,900 से ₹1,42,400 (लेवल-07) वेतनमान तय किया गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड की प्रति, हस्ताक्षर तथा आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन किसी भी माध्यम से आयोजित की जा सकती है। परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…