देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से 21 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
आयोग के अनुसार लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर-कम-सहायक लेखाकार समेत कुल 18 विभिन्न पदनामों के 379 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड के दोनों तरफ की स्पष्ट छायाप्रति (स्कैन कॉपी) अपलोड करना भी अनिवार्य रहेगा
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 26 जुलाई से 15 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञापन और पात्रता की सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी, परीक्षा कार्यक्रम और आगे की प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…