Uksssc News: इन दो बड़ी भर्तियों पर आयी महत्वपूर्ण अपडेट। पढ़िए – पर्वतजन

UKSSSC Latest Update 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य की दो प्रमुख भर्तियों — विज्ञापन संख्या 64 और 68 — से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दी है।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर नवीनतम सूचना प्राप्त करें।
विज्ञापन संख्या-64: डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य पदों के लिए अभिलेख सत्यापन 1 दिसंबर से
UKSSSC द्वारा विज्ञापन संख्या-64, दिनांक 4 अक्टूबर 2024 के अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेद, कार्य पर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।

इन पदों की लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि टंकण परीक्षा 18 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक चली।
अब आयोग ने घोषणा की है कि लिखित और टंकण परीक्षा के आधार पर अभिलेख सत्यापन (Document Verification) हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची (Provisional Merit List) और सत्यापन कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होने का प्रस्ताव है।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें और वेबसाइट पर नोटिस नियमित रूप से जांचते रहें ताकि सत्यापन से संबंधित तिथि और स्थान की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

विज्ञापन संख्या-68: वन दरोगा (Forester) भर्ती की शारीरिक परीक्षा 24 से 26 नवंबर तक
वहीं, विज्ञापन संख्या-68 (दिनांक 31 जनवरी 2025) के अंतर्गत वन विभाग में वन दरोगा (Forester) पदों की भर्ती प्रक्रिया अब शारीरिक परीक्षण चरण (Physical Test) में प्रवेश कर चुकी है।
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 22 जून 2025 (रविवार) को संपन्न हुई थी।इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची 25 अगस्त 2025 को आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई।अब आयोग ने शारीरिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है:
24 नवंबर 2025 (सोमवार)

महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख परीक्षा
समय: दोपहर 12:00 बजे

25 नवंबर 2025 (मंगलवार)

महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा
दौड़: 14 किमी, समय सीमा: 4 घंटे
समय: प्रातः 6:00 बजे

26 नवंबर 2025 (बुधवार)

पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख परीक्षा
समय: दोपहर 12:00 बजे
पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा
दौड़: 25 किमी, समय सीमा: 4 घंटे
समय: प्रातः 6:00 बजे


एडमिट कार्ड और तैयारी संबंधी निर्देश
UKSSSC ने स्पष्ट किया है कि सभी योग्य अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार अभ्यास करें और लंबी दौड़ की तैयारी पूरी रखें।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

28 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

50 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

1 hour ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago