स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यू.के.एस.एस.एस.सी. का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सरकार से जबाव देने को कहा है।
सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई ।हाकम सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है । इस मामले में सरकार ने विस्तृत जवाब और अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा।
न्यायालय ने सरकारी पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।
उत्तराखंड में BJP का बड़ा राजनीतिक दांव: सामान्य सीटों पर भी उतरेंगे दलित चेहरे, क्या…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार देहरादून। प्रदेश…
हरिद्वार,: देश के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड…
देहरादून। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद…
देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशित…
हिंदी हमारी संस्कृति और लोकचेतना की सशक्त पहचान- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…