Categories: hindiUttarakhand

UKSSSC Paper Leak: बेकफुट पर उत्तराखंड सरकार CM धामी बोले CBI जांच से परहेज़ नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून; यूकेएस‌एस‌एससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर युवाओं का आंदोलन अब धीरे -धीरे रंग लाने लगा है। देहरादून के परेड ग्राउंड से उठी इस लड़ाई की चिंगारी जहां अब राज्य के प्रत्येक जनपद, ब्लाक में पहुंच गई है वहीं अब धीरे -धीरे सरकार भी बैकफुट पर आने लगी है। यही कारण है बीते दिनों आंदोलनरत युवाओं को नकल जेहादी तक बताने वाले राज्य सरकार के मुखिया पुष्कर के सुर न केवल बदलने लगे हैं बल्कि इस मामले में बीते रविवार को उनके सख्त लिहाज में नर्मी भी देखने को मिली है।
यही कारण है कि अब तक सीबीआई जांच की मांग को सिरे से नकारने वाले मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए यहां तक कह दिया कि हमें किसी भी जांच में कोई दिक्कत नहीं है, अगर युवा सीबीआई जांच ही चाहते हैं तो हम वो भी करा लेंगे पर पहले एसआईटी जांच पूरी हो जाएं।
एस‌आईटी जांच पूरी होने के बाद युवा अगर चाहेंगे तो जरूर कराएंगे सीबीआई जांचउन्होंने कहा कि अभी जब एआईटी जांच कर रही है तो पहले वो पूरी हो जाए। हमें किसी जांच से परहेज नहीं है। सीबीआई जांच से भी परहेज नहीं है। छात्रों के हित में जो भी जांच करानी पड़े हम कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी आरोपी छूटेगा नहीं। एस‌आईटी जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा। सबको सजा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने बांबी पंवार पर भी निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। यहां एक व्यक्ति ने केवल अपने लिए ये काम किया है। ये नकल का मामला है अगर पेपर बाहर आया तो कुछ खास व्यक्तियों तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच के लिए ही एस‌आईटी गठित की गई है।
छात्रों को बरगला रहे हैं नकल माफिया, उत्तराखण्ड में नहीं गलेगी उनकी दालआपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में भी नकल माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नकल माफिया पेपर लीक का षडयंत्र रचकर भोले भाले नौजवानों को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। ये नकल माफिया समझ लें कि उनकी ये दाल उत्तराखंड में नहीं गलने वाली है। उत्तराखण्ड के युवा समझदार है और अपना हित-अहित जानते हैं। बीते शनिवार को छात्रसंघ चुनावों में भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी को मिली जीत इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मेरे जीते जी कोई भी युवाओं के साथ अन्याय नहीं कर सकता है। हालांकि इस बार उन्होंने नकल जिहाद शब्द बोलने से परहेज़ किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

4 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

4 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

4 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

7 hours ago