UKSSSC भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, जाने कब होगी परीक्षा ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दो महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 68/30अ० से०च०आ०/2025 (दिनांक 31 जनवरी 2025) के अंतर्गत विज्ञापित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-01 (रसायन शाखा) और प्राविधिक सहायक वर्ग-01 (अभियंत्रण शाखा) पदों की लिखित परीक्षा अब नई तिथि पर आयोजित की जाएगी।
UKSSSC के परीक्षा कार्यक्रम संख्या 166/गोपन (परीक्षा)/2025-26, दिनांक 24 जुलाई 2025 के अनुसार यह परीक्षा पहले 12 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित थी, जिसे अब स्थगित कर 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-01 (रसायन शाखा)
तिथि: 21 दिसंबर 2025
समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
प्राविधिक सहायक वर्ग-01 (अभियंत्रण शाखा)
तिथि: 21 दिसंबर 2025
समय: अपराह्न 02:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट, एडमिट कार्ड और अन्य सूचनाओं के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र, दिशा-निर्देश और अन्य जानकारियां एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई जाएंगी।

Post Views: 15

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Dispute among Taxi Operators in Mussoorie reaches Police Station

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The ongoing dispute regarding taxi operations in the…

4 minutes ago

Mussoorie’s Guru Nanak Fifth Centenary School secures 5th national rank

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The prestigious Guru Nanak Fifth Centenary School, located…

15 minutes ago

École Globale crowned India’s No. 1 Girls’ Boarding School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…

26 minutes ago

Minister Joshi honours meritorious students with Pt Deendayal Upadhyaya Awards

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…

37 minutes ago

उत्तराखंड में बनेंगे कई फ्लाईओवर, लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास को भी केंद्र की हरी झंडी – myuttarakhandnews.com

लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक…

39 minutes ago