नई टिहरी : टिहरी जनपद के घनसाली थाना क्षेत्र के चमोल गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुई FIR
घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्या है आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह शाम के समय टॉर्च चार्ज करने के लिए आरोपी के घर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ की और बाद में दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता स्वयं चौकी लाटा चिमियाला पहुंची, जहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की। तत्पश्चात उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी भेजा गया।
कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
मेडिकल जांच के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
पुलिस कर रही गहन जांच
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
Post Views: 2
Post navigation
नैनीताल झील में अचानक कूद गया 6 साल का बच्चा, फिर जो हुआ उसने जीत…
Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…
The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…
कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…
Kotdwar Accident: बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुके दो लोग, ऊपर…