खेत में हुए विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे की कर दी हत्या, आरोपी मौके से फरार





रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में खेत में काम कर रहे युवा किसान की सिंचाई के नलकूप के तार को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकने ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था। जानकारी के अनुसार, दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में  विवाद हो गया। तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया।
फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया। अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। राजू दो भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है, उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…

4 hours ago

नगर कीर्तन आज, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान –

देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…

6 hours ago

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…

7 hours ago

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

​नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

15 hours ago