लगभग 18, 000 भारतीयों के इजराइल में होने की संभावना
देहरादून। ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का धन्वाद दिया। शुक्रवार सुबह इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।
उनके सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इज़राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। यहां से उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। लगभग 18, 000 भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित ला रही है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…