सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गोपेश्वर बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी ली।कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। गोपेश्वर में भी प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों को नई गति मिली है। ऑल वेदर रोड सहित बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से प्रदेश में आवागमन सुगम हुआ है तथा पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिला है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के समापन पर विधायक अनिल नौटियाल एवं विधायक भूपाल राम टम्टा ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मोहित बिष्ट एवं रफीक अहमद के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा गोपेश्वर बस स्टैंड से शुरू होकर पुलिस मैदान तक पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भेषज संघ जिलाध्यक्ष सतेंद्र असवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, महिला आयोग सदस्य विजया रावत, पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, भाजपा जिला प्रभारी संपत रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल बर्त्वाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, अरुण मैठाणी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

2 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

2 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

2 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

2 hours ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

3 hours ago