बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए सख्त, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान –

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पछवादून क्षेत्र में क्षेत्रीय कैंप आयोजित कर निर्माण गतिविधियों और प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कैंप के दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत निर्माणाधीन भवनों एवं प्लॉटिंग परियोजनाओं के मानचित्रों की गहन जांच करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एमडीडीए ने दोहराया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

36 minutes ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

6 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

6 hours ago