वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा, इस्तीफे की मांग –

 देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में शनिवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर चौक तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है और संविधान की मूल भावना को चोट पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि जनता के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित हो सके।छैत्री ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सदन से सड़क तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जनता के वोट के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया। प्रदर्शन में संजय शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, लाल चंद शर्मा, प्रीतम आर्य, जगदीश धीमान, पिया थापा, प्रताप असवाल, प्रमोद गुप्ता, दीप वोहरा, अनिल नेगी, अनिल बस्नेत, विनोद कुमार, कासिम चौधरी, विजय शाही, मुकेश चौहान, दीवान बिष्ट, नितिन रावत, बबलू, राजीव प्रजापति, हरेंद्र बेदी, कैलाश वाल्मीकि और लक्की राणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

4 minutes ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

10 minutes ago

Cong attacks BJP over ‘vote theft’, claims thousands will attend Delhi rally from U’khand

By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…

3 hours ago

Virasat Sadhana blossoms with melodious voices of school students

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…

3 hours ago

Research-Writing Skills taught at GEU conference

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…

3 hours ago