चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरल को लेकर भारत मे चल रही अफवाहों का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया खण्डन – myuttarakhandnews.com

दिल्ली : चीन में फैले एक नए वायरस (HMPV)(ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) को ले कर भारत मे भी अफवाहों का बाजार गर्म है, इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अभी HMPV से घबराने की कोई बात नहीं है।
DGHS (डायरेक्टर जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज) अतुल गोयल ने कहा कि भारत में HMPV के मामलों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।
वहीं राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रकोप की हालिया खबरों के मद्देनजर देश में सांस और मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामलों पर नजर रखे हुए है तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संपर्क में है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस सांस से संबंधित किसी भी अन्य वायरस की तरह है, जो सामान्य जुकाम का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं और अधिक आयु के लोगों में फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।
उन्होंने कहा, ‘चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रकोप के बारे में खबरें आई हैं। हालांकि, हमने भारत में सांस प्रकोप के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। दिसंबर 2024 के आंकड़ों में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है।
हमारे किसी भी स्वास्थ्य संस्थान से बड़ी संख्या में मामले सामने नहीं आए हैं। मौजूदा स्थिति को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है।’
डॉ. गोयल ने कहा, ‘किसी भी स्थिति में, सर्दी के दौरान श्वसन संक्रमण का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसके लिए आमतौर पर हमारे अस्पतालों में आवश्यक चीजों की आपूर्ति और बिस्तरों की व्यवस्था की जाती है।’ उन्होंने लोगों को सांस संबंधी संक्रमण को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सामान्य सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को खांसी और जुकाम है तो उन्हें दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए ताकि संक्रमण फैले नहीं ।

Post Views: 11

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago