Categories: hindiUttarakhand

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाने उत्तराखंड में मानसून के हालात, CM धामी को दिया मदद का आश्वासन – Uttarakhand

Union Home Minister Amit Shah knows the monsoon situation in Uttarakhand, assures help to CM Dhamiइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्‍तराखंड में मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। पहाड़ी इलाकों में भारी से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो रहा है। चारधाम यात्रा भी बार-बार बाधित हो रही है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से राज्‍य में हो रही अतिवृष्टि के बारे में जानकारी ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर केदारनाथ धाम सहित राज्य के विभिन्न आपदा संभावित क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने चारधाम यात्रा की सुचारुता सुनिश्चित करने हेतु एनडीआरएफ व आइटीबीपी को तत्परता से तैनात करने का आश्वासन दिया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी लगातार निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस संवेदनशील और सक्रिय सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

2 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

22 minutes ago