भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,ने देश की खुशहाली की कामना – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share0

*भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, देश की खुशहाली की कामना की*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )केंद्रीय लघु मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी बदरीनाथ धाम दर्शन को पँहुचे।केंद्रीय मंत्री का हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा जिला प्रशासन एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री पारिवारिक जनों के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठ कर पूजा अर्चना की और देश के खुशहाली की कामना की।मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।केंद्रीय मंत्री ने मुख्य कार्याधिकारी से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत जानकारी ली मुख्य कार्याधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है जिसमें से छ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। तीर्थयात्रियों हेतु सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की गयी है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।इस अवसर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थानाअध्यक्ष नवनीत भंडारी,अमित बंदोलिया,सहायक अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल ,भूपेंद्र रावत,केदार सिंह रावत, संजय तिवारी ,सत्येंद्र चौहान वैभव उनियाल, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल दिनेश भट्ट,अमित पंवार, हरीश जोशी मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago