*केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या की करी तारीफ,कहा विभाग रेखा आर्य के नेतृत्व में कर रहा महिलाओं व बच्चों के विकास की दिशा में सराहनीय कार्य*
*केंद्रीय मंत्री के सामने आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय बढ़ाने का रखा प्रस्ताव-रेखा आर्या*
*मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का मानदेय बढ़ाने की करी पैरवी*
*केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ वर्चुअल मीटिंग,रेखा आर्या ने गिनाई योजनाएं,अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का किया आग्रह*
*देहरादून*: आज देहरादून सचिवालय में उत्तराखंड सरकार की महिला बाल विकास मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुई। जहां उन्होंने बैठक में केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी महिलाओं और नौनिहालों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही राज्य की उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की लगातार को बढ़ाने, अनुपूरक पोषाहार की धनराशि में बढ़ोतरी करने, आंगनवाड़ी बहनों के प्रशिक्षण के वित्तीय मानक में बढ़ोतरी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि को बढ़ाये जाने के संबंध में आग्रह किया। कहा केंद्रीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि राज्य हित के लिए समुचित प्रयास अवश्य किए जाएंगे।
साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य की समस्त आंगनवाड़ी बहनों और प्यारे बच्चों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाये जाने के साथ ही नौनिहालों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मुख़्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…