अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मारचूला में शमशान घाट में एक शादी कराई गई, जो चर्चाओं में है. एक रिजार्ट मालिक ने घाट पर शादी करवाई. रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर जयमाला की गयी और शादी का मंडप बनाया गया. अब मामला सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. गाजियाबाद से शादी करने के लिए लोग एक रिजार्ट में पहुंचे थे. मालिक ने नदी के संगम में यह आयोजन किया, जहां अंतिम संस्कार किया जाता है. इसके साथ ही लोगों ने इस शादी को परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताया. प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
रिजॉर्ट संचालक से होगी पूछताछवहीं इस खबर के सामने आने के बाद तहसीलदार आबिद अली ने कहा कि रिजॉर्ट संचालक से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए इसे परंपराओं के प्रति असंवेदनशील करार दिया है और जहां अंतिम संस्कार किया जाता है, वहां पर शादी की रस्म निभाई जाने को पूरी तरह से गलत बताया है. लोगों का कहना है कि वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर अब परंपराएं ऐसी तोड़ी जा रही हैं, जिस पर रोक लगनी चाहिए.
वेडिंग डेस्टिनेशन के नाम पर धोखाधड़ीवहीं तहसीलदार आबिद अली ने कहा कि रिजॉर्ट परिसर से बाहर सार्वजनिक स्थल वह भी श्मशान घाट में इस तरह की गतिविधि पर रिजॉर्ट संचालक से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि एक तरफ जहां उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेडिंग डेस्टिनेशन का नया हब बनने की ओर आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश का बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बनने के साथ ही कुछ लोग इसपर पलीता लगा रहे हैं, जिसकी बानगी अल्मोड़ा के सल्ट के मर्चूला में देखने को मिली.
देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…
देहरादून – – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…