जनता को ठगी से बचाने के लिए चलाई मुहिम
सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और जानकारियों पर एक टीम रखेगी नजर
देहरादून। इन दिनों सोशल मीडिया आम-जनमानस तक पहुंच के लिए एक बहुत ही सशक्त माध्यम है। सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट यह हैं कि इस मीडिया में कोई संपादक नहीं होता जो खबरों या जानकारी को पुख्ता या संतुलित कर सके। ऐसे में असामाजिक तत्व अपने निहित स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हैं। ऐसा ही कुछ देहरादून में हो रहा है। यहां जमीन जायजाद को लेकर बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और जीवन भर की गाढ़े खून-पसीने की कमाई गंवा रहे हैं।
जनता के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो तो इसके लिए एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने एक छह सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सोशल मीडिया पर नजर रखेगी कि कहीं एमडीडीए के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, फ्लैट्स, अतिक्रमण और कम्पाउंडिंग आदि को लेकर भ्रामक खबरें या विज्ञापन तो नहीं चल रहे हैं। एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी के अनुसार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां दी जा रही है।
छह सदस्यीय टीम अब सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक और झूठी जानकारियों को ट्रैक करेगी और साथ ही एमडीडीए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुख्ता जानकारी देगी ताकि आम जनता भ्रम की स्थिति में न जाएं। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के संबंध में ऐसी भ्रामक खबरों और विज्ञापन जारी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…