Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की अनोखी शादी: पांच बहुएं साथ आएंगी ससुराल, बेटी की होगी विदाई – myuttarakhandnews.com

जौनसार :जौनसार बावर के खारसी गांव में 29 अप्रैल का दिन खास बनने जा रहा है। क्षेत्र में पहली बार संयुक्त परिवार के पांच भाई और एक बहन की शादी एक ही दिन तय हुई है। इसके तहत पांच बहुएं एक साथ अपने ससुराल आएंगी और बेटी की विदाई होगी।
इसे लोक परंपरा की विशेषता और संयुक्त परिवार में एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही फिजूलखर्ची पर रोक भी लग सकेगी। क्षेत्र में शादी समारोह का यह पहला मौका है जब एक ही घर में परिवार के एक साथ छह सदस्यों की शहनाई बजेगी।
एक ही छत के नीचे अपने सुख-दुख मिलकर बांटते लोगजौनसार क्षेत्र अपने विशेष रीति रिवाज, लोकसंस्कृति, तीज-त्योहार और मेलों के लिए जाना जाता है। यहां सदियों पुरानी संयुक्त परिवार की परंपरा आज भी कायम है। विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान रखने वाले जौनसारी जनजाति समाज के लोग एक ही छत के नीचे अपने सुख-दुख मिलकर बांटते हैं।
इसी के तहत खारसी निवासी संयुक्त परिवार के मुखिया दौलत सिंह चौहान और उनके छोटे भाई मोहन सिंह चौहान ने अपने पांच बेटों और एक बेटी की शादी एक साथ कराने का निर्णय लिया है। 28 से 30 अप्रैल तक तीन दिन चलने वाले मांगलिक कार्यक्रम में मामा और जोजोडिये (बरातियों) के विशेष स्वागत की परंपरा है।
दो भाइयों के छह बच्चों का विवाह संस्कारदौलत सिंह के तीन बेटे नरेन्द्र की शादी खत शैली के हयोऊ निवासी अंजू, राहुल की शादी खत बिशलाड के जोगियो निवासी आंचल और प्रदीप की शादी जोगियो निवासी निक्की के साथ होगी। उनके छोटे भाई मोहन सिंह के बेटे प्रीतम का रिश्ता हयोऊ निवासी पुनीता, अमित का भरम खत के गोरछा निवासी निर्मला और बेटी राधिका का रिश्ता खत शैली के मरलऊ निवासी रणवीर के साथ तय हुआ है।
ये होगा विशेषस्थानीय वाद्ययंत्र, लोकनृत्य व परंपरागत परिधान विवाह समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।महिलाओं के लिए विशेष रइणी भोज और अन्य मेहमानों को रात्रि भोज में स्थानीय पकवान परोसे जाएंगे।विवाह समारोह में मामा और जोजोडिये के विशेष स्वागत की परंपरा का निर्वहन होगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

35 seconds ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

43 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago