पंजाबी समाज की एकजुटता को मिलेगा नया आयाम, जसपुर में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ –

जसपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जसपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने की, जबकि पूर्व सांसद बलराज पासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बलराज पासी ने देश के विभाजन के दौरान पंजाबी समाज द्वारा झेली गई त्रासदी और नरसंहार की पीड़ा को भावुकता के साथ याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी में असंख्य लोगों ने अपने प्राण गंवाए और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विभाजन की त्रासदी में बलिदान देने वालों की स्मृति को सम्मान देने का कार्य किया गया है।समारोह में पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंगला, विधायक आदेश चौहान, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव घई, प्रवीण सेठी, राजकुमार बुद्धि, गुंजन सुखीजा तथा जिला अध्यक्ष त्रिलोक अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।अतिथियों ने महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाबी समाज की एकजुटता बनाए रखने, युवा पीढ़ी को संस्कारों एवं संस्कृति से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने में महासभा को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हितों, सामाजिक एकता और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।स्टेट मीडिया प्रभारी विजय कथूरिया ने बताया कि महासभा सामाजिक एकजुटता, सेवा कार्यों और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

7 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

28 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago