एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का भविष्य मानव रहित विमान





देहरादून। देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक व रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के पूर्व महानिदेशक डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के भविष्य की तमाम सम्भावनाएं मानव रहित विमानों से जुड़ी हैं। इसलिए मानव रहित विमान का क्षेत्र रोजगार की भी अपार सम्भावनाएं समेटे हुए है। डा. सुधीर कुमार मिश्राा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग की बदलती गतिशीलता के विषय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने हवाई जहाजों और मिसाइलों की बनावट, उपयोगों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।
डा. मिश्रा ने देश में हवाई जहाजों की गुणवत्ता बनाए रखने की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि विमान सुरक्षा एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसमें छोटी से छोटी खराबी के भी गम्भीर परिणाम हो सकते हैं। इस कार्य को करने के लिए इंजीनियरों का कुशल होना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए डा. मिश्रा ने भावी इंजीनियरों के लिए जरूरी विशेषताएं भी बताई। पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी बात कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग से जुड़े इतिहास को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेण्ट ने किया था। कार्यशाला में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला, एचओडी डा. सुधीर जोशी, प्रो. रित्विक डोबरियाल और पुनीत गुप्ता भी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

3 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

4 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

4 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago