पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी अहैतुक सहायता राशि – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी अहैतुक सहायता राशि।*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विकासखंड जोशीमठ के पगनों गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन द्वारा राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित किए गए।नायब तहसीलदार आशीष जोशी ने बताया कि विगत 22 अगस्त को पगनों गावं के ऊपर पहाडी से हुए भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए थे। जिसमें से एक परिवार का आवासीय भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर 1.30 लाख सहायता राशि और 5 हजार की अहैतुक सहायता राशि का चेक दिया गया। दो परिवारों के भवन आंशिक क्षति होने पर 6500 रुपये प्रति परिवार और 05 परिवारों को अहैतुक सहायता राशि के तहत प्रति परिवार 5 हजार के चेक वितरित किए गए। प्रभावित सभी परिवारों को पूर्व में खाद्यान्न किट भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचा रही है। भूस्खलन प्रभावित गांव पगनों की विस्थापन हेतु प्रक्रिया भी चल रही है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चिकित्सा शिक्षा का हब बन रहा उत्तराखंड, पांच साल में शुरू हुए तीन नए मेडिकल कॉलेज –

 देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री…

3 minutes ago

पीएनबी ने ‘प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया –

  देहरादून -: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक…

14 minutes ago

वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी! –

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी…

45 minutes ago

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

2 hours ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

4 hours ago