सीईओ डा. जयतीर्थ बोले—ब्रह्मोस राष्ट्रीय गर्व और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक
देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सोमवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के फुलस्केल मॉडल का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ एवं एमडी डा. जयतीर्थ आर. जोशी ने कहा कि ब्रह्मोस केवल एक मिसाइल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व, एकता, आत्मनिर्भरता और देश की बढ़ती सामरिक शक्ति का सशक्त प्रतीक है।
विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. जोशी ने कहा कि ब्रह्मोस पिछले ढाई दशकों में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि छात्र ही भविष्य की तकनीकों के विकासकर्ता हैं और देश की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस मौके पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व सीईओ एवं एमडी डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने ब्रह्मोस को गति, सटीकता और शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नवाचार और कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनने तथा स्टार्टअप्स की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि महान वैज्ञानिक सादगी, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ और इसरो जैसे संस्थानों ने तकनीकी उत्कृष्टता से भारत का गौरव बढ़ाया है और ब्रह्मोस मिसाइल इसकी उत्कृष्ट मिसाल है।
कार्यक्रम के दौरान डा. कमल घनशाला ने मुख्य अतिथि डा. जयतीर्थ आर. जोशी और विशिष्ट अतिथि डा. सुधीर कुमार मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया, जिसमें कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर भट्ट, विभागाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…