सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मृतका के भाई को सौंपा चेक
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसांई के भाई पंकज गुसाईं को रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता उपनल के माध्यम से दी गई है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शोकाकुल परिवार को शीघ्र ही उपनल के सहयोग तथा पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से रुपये 50 लाख की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया कि दुर्घटना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
गौरतलब है कि 10 जुलाई को उपनल कर्मचारी कविता ड्यूटी के पश्चात कार्यालय से घर लौट रही थीं, जब रायपुर-लाडपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।
इस दौरान प्रबंधन निदेशक उपनल ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, डीजीएम कर्नल (सेनि) राजेश नेगी, डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला भी उपस्थित रहे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अंकिता के…
नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति के…
विकास कार्यों को गति देने का आह्वान देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी)…
Dehradun: The Sathya Sai Seva Organisation Uttarakhand will organise a Mega Free Heart Health Screening…
समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती पर दो दिवसीय राजकीय मेले…