उत्तराखंड
Share0
देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में उपनल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया की देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निकट ब्राह्मण गांव में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कार्यालय के निर्माण हेतु लगभग 03 बीघा भूमि का चयन किया गया है और राज्य सरकार द्वारा उपनल को भूमि दिये जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र कार्यालय के निर्माण के लिए संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनल में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक के बीमा का लाभ कर्मचारियों को प्रदान किए जाने हेतु भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, डीजीएम मेजर हिमांशु रौतेला उपस्थित रहे।
Share0
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …