Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में सर्दियों और ला-नीना के कहर बरपाने की आशंका! UPCL ने कसी कमर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने सर्दियों और ला-नीना की आशंका को देखते हुए राज्य में बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वितरण तंत्र को मजबूत करने, ट्रांसफार्मरों का रखरखाव करने और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं से आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। यूपीसीएल ने निरंतर विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
ब्यूरो-शीतकाल और ला-नीना की संभावना के मद्देनजर यूपीसीएल ने शुरू कीं तैयारियां–वितरण तंत्र को मजबूत बनाने,
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शीतकाल और ला-नीना की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने राज्य में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वितरण तंत्र को मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ेंउन्होंने निर्देश दिए कि वितरण प्रणाली की क्षमता वृद्धि और सुदृढ़ीकरण के लिए सभी 33/11 केवी उपकेंद्र, फीडर और ट्रांसफार्मरों का विशेष निरीक्षण और रखरखाव कार्य पूरा किया जाए। ट्रांसफार्मर, ट्राली, केबल, कंडक्टर और इंसुलेटर आदि सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखी जाएं ताकि आपातकाल में मरम्मत तुरंत की जा सके।
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वर्षा, हिमपात या तूफान की स्थिति में खुले तारों या टूटे पोल के पास न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी विद्युत कार्यालय या 1912 पर सूचना दें। यूपीसीएल ने आश्वासन दिया कि ला-नीना जैसी परिस्थितियों के बावजूद विद्युत आपूर्ति में न्यूनतम बाधा हो और उपभोक्ताओं को निरंतर सेवा मिलती रहे, इसके पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

25 minutes ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

15 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

16 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

16 hours ago