UPL 2026: बल्ले की आतिशबाजी और गेंदबाजों के पंजे ने बढ़ाया रोमांच –


देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 अब रोमांचक दौर में पहुंच गई है। टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की आक्रामक पारियों और गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी ने मुकाबलों का रोमांच बढ़ा दिया है। लीग के आंकड़े देवभूमि की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के प्रदर्शन की तस्वीर पेश कर रहे हैं। रन, छक्के, चौके और विकेट के आंकड़ों में खिलाड़ियों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।रनों की दौड़ में विजय सबसे आगेऑरेंज कैप की दौड़ में विजय शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने 221 से अधिक रन बनाकर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उनके बाद युवराज चौधरी 183 रन और आंजनेया सूर्यवंशी 182 रन के साथ शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं। टूर्नामेंट का अब तक का इकलौता शतक दीक्षांशु नेगी के बल्ले से निकला, जिन्होंने नाबाद 108 रन की तूफानी पारी खेली।अर्धशतकों के मामले में भी विजय शर्मा का दबदबा कायम है। उन्होंने तीन बार पचास रन का आंकड़ा पार किया है। युवराज चौधरी और आंजनेया सूर्यवंशी ने दो-दो अर्धशतक लगाए हैं।सिक्सर किंग बने विजय शर्मापावर हिटिंग के मामले में विजय शर्मा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक 24 छक्के जड़कर टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आंजनेया सूर्यवंशी 13 और युवराज चौधरी 12 छक्कों के साथ उनके पीछे हैं। चौकों की संख्या में दीक्षांशु नेगी 17 चौकों के साथ आगे हैं, जबकि कुणाल चंदेला और आंजनेया सूर्यवंशी ने 14-14 चौके लगाए हैं।गेंदबाजों ने भी दिखाया दमगेंदबाजी में रविंदर नेगी सबसे आगे हैं। उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर 10 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 रन देकर 6 विकेट रहा है। वहीं अदि खान ने टूर्नामेंट का अब तक का एकमात्र पांच विकेट वाला स्पेल करते हुए 26 रन देकर पांच विकेट झटके हैं।जनमेजय जोशी और देवेंद्र बोरा ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। दोनों गेंदबाजों के नाम आठ-आठ विकेट हैं। जनमेजय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 और देवेंद्र बोरा का 3/10 रहा है।आंकड़ों में उभरती प्रतिभाओं की तस्वीरUPL 2026 के आंकड़ों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है। रोहित दानू, कुणाल चंदेला, निशु पटेल समेत कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लीग में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। टूर्नामेंट के आधिकारिक डिजिटल आंकड़े प्रत्येक मुकाबले के साथ बदल रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार नजर बनी हुई है। लीग के शेष मुकाबलों में भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच यह प्रतिस्पर्धा जारी रहने की उम्मीद है।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago